logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

कोकाटे का डिमोशन: फडणवीस का दो टूक संदेश – "गैरजिम्मेदाराना आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा"


नागपुर: मुख्यमंत्री देवन्द्र फडणवीस ने बड़ी निर्णय लेते हुए मंत्री माणिकराव कोकाटे के विभाग में बदलाव किया है। मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्रालय लेते हुए उन्हें खेल विभाग सौंपा गया है। वहीं अभी तक खेल मंत्री के तौर पर काम करने वाले दत्तत्रेय हरणे को नया कृषि मंत्री बनाया गया है। मंत्रियों के हुए विभागों में बदलाव को लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस ने पहली प्रतिक्रिया दी है। फडणवीस ने कहा कि, "माणिकराव कोकाटे से जुड़ी घटना को लेकर जनता में असंतोष था। इसलिए उपमुख्यमंत्री अजित पवार और हम सभी ने चर्चा करके मंत्रालय बदलने का निर्णय लिया है।"

फडणवीस ने कहा, "माणिकराव कोकाटे से जुड़ी घटना को लेकर सभी के मन में गुस्सा था। इसलिए अजित पवार और हम सभी ने इस पर चर्चा करने के बाद उनका विभाग बदलने का फैसला किया है। वहीं कृषि विभाग मामा भरणे को दिया गया है। फडणवीस ने कहा है कि राज्य मंत्रिमंडल में फिलहाल किसी और बदलाव की कोई चर्चा नहीं है। इसके ज़रिए उन्होंने धनंजय मुंडे के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना से भी इनकार किया है।

सभी मंत्रियों को कड़ी चेतावनी

फडणवीस ने कहा, "अगर भविष्य में कोई भी इस तरह का व्यवहार करता है, तो हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि उन्होंने सभी को बता भी दिया है। यह सभी के लिए एक संकेत है। हम जनता की सेवा करने के लिए सत्ता में आए हैं। जनता की सेवा करते हुए, हम क्या कह रहे हैं? हम क्या कर रहे हैं? हमारा व्यवहार कैसा है? जनता यह सब देख रही है। इसलिए, फडणवीस ने यह भी कहा है कि उन पर लगाम लगनी चाहिए। फडणवीस ने यह भी चेतावनी दी है कि वह भविष्य में कुछ भी बर्दाश्त नहीं करेंगे और कार्रवाई करेंगे।"